|
||||||||||||||
|
Ab Online Hoga Noida Ki Sarkari Zameen Ka Record ... By ugesh sarkar, Section Noida Real Estate
गौतमबुद्धनगर में भूमाफिया की काली नजरों से सरकारी जमीन को बचाने के लिए डिस्ट्रिक्ट अडमिनिस्ट्रेशन ने नयातरीका निकाला है। डिस्ट्रिक्ट अडमिनिस्ट्रेशन जल्द ही सरकारी जमीन का रेकॉर्ड ऑनलाइन करने जा रहा है। इसके लिए एनआईसी को एक सॉफ्टवेयर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सरकारी योजनाओं के लिए भी जमीन की ढूंढने में आसानी होगी।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पूरे जिले में जमीन के रेट आसमान छू रहे हैं। इसका फायदा उठाते हुए जिले के सैकड़ों सरकारी प्लॉटों पर भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर लिया है। एसडीएम का ज्यादातर समय अवैध कब्जा हटवाने में ही गुजर जाता है। कई मामले ऐसे भी हैं, जिनमें अवैध कब्जों के बारे में पता ही नहीं चल पाता। डीएम दीपक अग्रवाल ने बताया कि जमीन का रेकॉर्ड ऑनलाइन करने के लिए एनआईसी को सॉफ्टवेयर तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं रेवेन्यू डिपार्टमेंट को भी सरकारी जमीन का डेटा तैयार करने को कहा गया है। जनवरी तक रेकॉर्ड ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति इंटरनेट पर सरकारी जमीन के बारे में आसानी से पता लगा सकता है।
सरकारी प्रोजेक्ट के लिए भी मिलेगी जमीन Source: Navbharat Times ऑनलाइन होगा सरकारी जमीन का रेकॉर्ड
|